Hindi News Portal
राजनीति

कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत बनाएं: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। इस अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविवार को भोपाल जिले के शाहपुरा में वार्ड क्रमांक 48 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व में अध्यक्ष शर्मा ने शाहपुरा स्थित राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन सहस्त्रबाहु मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि व खुशहाली की कामना की।
’’सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास’’ भाजपा का मूलमंत्र
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर गरीब को लाभ देने का काम करते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। कार्यकर्ताओं की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ’’सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास’’ के मूलमंत्र के साथ काम कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार को 5 लाख तक का फ्री इलाज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। आजादी के 75 वर्षों तक यह चिंता किसी राजनीतिक दल ने नहीं की। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक घर में एक नहीं अनेंकों योजानाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से कोई गरीब वंचित है तो मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति, पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के सदस्य उन्हें लाभ दिलाने का काम करें।
कांग्रेस का काम झूठ बोलना और भ्रम फैलाना
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में महिलाओं की सूध नहीं ली, अब 1500 रूपए देने का झूठ और भ्रम फैला रही है। मुख्यमंत्री शिवराजिंसह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लाडली बहनों के खाते में 1000 रूपए डालेगी। आगामी 1 तारीख से बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जिस बहन को एक हजार मिलेंगे, उन्हें स्वीकृति पत्र देकर भाजपा सरकार की योजनाओं को विस्तार से बतायेंगे। शर्मा ने कहा कि 22 प्रकार के करणीय कार्यों को बूथ पर निरंतर करना है। बूथ के नवमतदाताओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रमुखों से मिलकर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराना बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि 80 वर्ष के नागरिकों को घर से ही वोट डालने का अधिकार है, ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला महामंत्री रविंद्र यति, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, मंडल महामंत्री अभिषेक पुरोहित सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

15 May, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।