Hindi News Portal
राजनीति

कार्यकर्ता वृहद जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल,27मई ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक खजूराहो लोकसभा क्षेत्र में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचायेंगे। अभियान में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जायेगा। पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजूराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में खजूराहो लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह वर्चुअली जुड़े।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि खजूराहो लोकसभा में स्थित विकास के प्रमुख स्थल जो विकास तीर्थ हैं, ऐसे स्थलों पर स्थानीय विकास से लाभान्वित लोगों के साथ चर्चा की जाएगी। विषाल जनसभा को केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे। खजूराहों में 2 जून को पत्रकार-वार्ता का आयोजन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा। लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के प्रमुख इंफ्लुएंसर के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि संपर्क से समर्थन वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। व्यापारिक केंद्र पर प्रमुख व्यापारियों के साथ व्यापारी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

27 May, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।