Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

सरकार महिलाओं के खाते में 1000 रूपए डाल रही है हर महीने मिलेगे परन्तु जल्द ही क्रमश: 3000 रूपए हो जायगे ।

जबलपुर 10 जून ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा कि लाड़ली बहना योजना में इस समय 1,000 रुपये डाल रहा हूं। जल्द ही इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा।

मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए

शिवराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर महिला हर महीने कम से कम दस हजार रुपये कमाएं। आजीविका योजना की महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक हर साल कमा रही हैं। 

 

 स्वसहायता समूहों के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। आजीविका मिशन में काम किया तो आपका भाई आपको लखपति बना देगा। 

आप लखपति क्लब में आ जाएंगी। शिवराज ने साफ कर दिया कि जरूरी नहीं है कि आज ही खातों में पैसा आ जाए। कई महिलाओं के खातों में कल जाएगा। प्रोसेस में देर लगती है। इस वजह से कल-परसों तक इंतजार करना। ट्रांजेक्शन फेल हुआ तो चिंता मत करना। उसे भी जांच-पड़ताल के बाद ठीक करवा देंगे

 

। अभी तक 23 साल या उससे ज्यादा की महिलाएं शादी-शुदा होती थी, उन्हें योजना का लाभ मिलता है। जल्द ही 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। यह कहने के बाद मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया।

बड़ी खेरमाई माता मंदिर पहुंचे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में ऐतिहासिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजा के शुभारंभ के पूर्व प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता मंदिर में दर्शन-पूजन किए। मैया से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके बाद आयोजन स्थल पहुंचे। वहां वीरांगनाओं के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
लाड़ली बहन के पैर धोकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य मंत्री मौजूद थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर लाड़ली बहना के पैर धोकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसे श्रीफल भेंट किया।
00

 

10 June, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -