Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

वनविभाग सीहोर के 42 वनरक्षकों का हुआ प्रोमोशन,पदोन्नत होकर बने वनपाल

सीहोर 19 जून : वनविभाग वृत सीहेार में पदस्थ 42 वनरक्षकों को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ ने विभाग से बड़ी सौगात दिला दी है। वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चेतन कुमार आर्य के नेतृत्व में वन कर्मचारियों की हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कर्मचारियों को मिली इस उपलब्धी पर हर्ष व्यक्त कर रहे है।
पदोन्नती को प्राप्त हुए वनरक्षकों के सम्मान में सोमवार को शासकीय काष्ठागार वन मंडल सीहोर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंडल अधिकारी सीहोर एमएस डावर के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उप वन मंडल अधिकारी सीहेार राजेश शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी इछावर राजकुमार शिवहरे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी राजनीश शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरपुर जितेंद्र तोमर, वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी रितू तिवारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई सृजन जाधव काष्ठागार अधिकारी सीहोर आरए श्रीवास्तव एवं विशेष अतिथि के रूप में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुगेरिया और एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष जय कुमार सक्सेना एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चेतन कुमार आर्य के नेतृत्व में सभी जिला कार्याकारिणी के सदस्यों के द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष आर्य ने कहा की इतिहास में पहलीबार एक साथ सीहेार वनमंडल के 42 वन रक्षकों को 19 जून को वनपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नती में सीहेार वन मंडल के अधिकारियों एवं वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिला सीहेार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के द्वारा वनरक्षक से वनपाल पद पर पहुंचे सभी 42 वन कर्मचारियों के वर्दी के साथ कंधे पर दोनों तरफ स्टार लगाकर पुष्प मालाएं पहनाकर शुभकामनांए दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वन मंडल सीहेार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

19 June, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -