Hindi News Portal
राजनीति

जीतन राम मांझी गुट ने महागठबंधन से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया

पटना 20 जून : बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश सरकार को झटका देते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से पार्टी का समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। हिंदुस्तान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी और वह खुद आज दिल्ली जाएंगे और नई संभावनाओं पर विचार करेंगे। साथ ही दिल्लीआ में एनडीए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंंने कहा कि वो खुले मन से नए संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।
सुमन ने पिछले हफ्ते ही नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार पर जद (यू) में अपनी पार्टी के विलय का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। सुमन ने कहा कि वह विकल्प तलाशने के लिए बाद में दिल्ली आएंगे और अगर भाजपा नीत गठबंधन उन्हें निमंत्रण देता है तो वह एनडीए के आमंत्रण पर विचार करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, हम तीसरा मोर्चा स्थापित करने का विकल्प भी खुला रख रहे हैं। ‘

20 June, 2023

राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।