भोपाल : 15 जुलाई ; आष्टा में आयोजित दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने 379 दिव्यांगजन को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 44 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 110 को ट्रायसायकल, 68 को व्हीलचेयर, 52 को एल्बो क्रच, 279 को बैसाखी, 67 को वर्किंग स्टिक, 4 को ब्लाइंड केन, 8 को रोलेटर, 12 को सेलफोन, 12 को एडीएल किट, 2 को स्मार्टफोन, 20 को सीपी चेयर तथा 92 दिव्यांगजन को डिजिटल श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान् ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, मामा उनके साथ है। दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। मुख्यमंत्री ने पुष्प-वर्षा कर दिव्यांगजन का स्वागत/अभिनंदन किया। सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।