Hindi News Portal
राजनीति

25 सितंबर को होने वाले महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भूमिपूजन किया। केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी नेताओं ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया एवं कन्यापूजन कर आशीर्वाद लिया। 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 25 सितंबर को होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। हम सभी को काम में जुटना है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित है। हम सब की यही प्रार्थना है कि यह आयोजन निर्विघ्न सफल हो और भारतीय जनता पार्टी महाकुंभ के बाद लगातार आगे बढकर सरकार बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए चुनाव में जुट जाने की बात कही।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर विधानसभा 2023 चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ से लगभग 10 लाख कार्यकर्ताओं का जंबूरी मैदान में महाकुंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें विजय का संकल्प देंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों की दृष्टि से कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी की दृष्टि से प्रतिदिन यहां पर बैठकर रणनीतिक तैयारी में जुटेंगे। उन्होंने प्रदेश के 64534 बूथों के कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में पूरे उत्साह और उर्जा के साथ जुट जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं चल रही है जिनमें पार्टी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जो विकास हुआ है और गरीब कल्याण के कार्य हुए है, इन मुद्दों पर हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री जी.पी.एस. राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, मध्य विधानसभा के प्रत्याशी श्री धु्रवनारायण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

08 September, 2023

राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।