Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा-सनातन धर्म और हिन्दुओं का अपमान कौन कर रहा..जनता बोली कांग्रेस;

राजगढ़। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ जिले के माचलपुर में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन से पहले जनता को हाथ जोडते हुए सवाल किया कि सनातन धर्म एवं हिन्दुओं का अपमान कौन कर रहा है ? भगवान श्री राम को काल्पनिक कौन कहता है ? कौन मां सीता के बारे में अपशब्द कहते है ? और वो लोग कौन है जो रामायण पर प्रश्न चिन्ह खडा करते हैं ? सभा में उपस्थित जनता की ओर से आवाज आई कांग्रेस। ठाकुर बोले इस कांग्रेस को क्या हो गया है ? सत्ता के लिए कांग्रेस अब सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर रही है। हमारे सनातन धर्म पर इस गंदी टिप्पणी करने वाली कांग्रेस को जवाब दोगे ? जनता बोली हां देंगे।
उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को राजगढ जिले की विधानसभा में पहुंची। यात्रा का शुभारंभ नलखेडा में मां बगुलामुखी मंदिर से हुआ। यात्रा प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, यात्रा सह प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने पूजा अर्चना की। यहां से यात्रा नादली, कडेलीजोड़ होते हुए छापीहेडा पहुंची, यहां रथ सभा को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता का परिणाम है कि आज जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए जनता सडकों पर पुष्प लिए आतुर है। यहां से यात्रा राजगढ जिले के खिलचीपुर विधानसभा पहुंची। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे पार्टी नेताओं ने रथ सभा को संबोधित कर जनता का आभार मानकर भारतीय जनता पार्टी का जिताने की अपील की। यहां से यात्रा ने माचलपुर में प्रवेश किया। स्थानीय नेताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा की अगवानी की।
माचलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक गरीब मां के बेटे ने जनता के आशीर्वाद से आज माता को वह सम्मान दिया है जो शायद 75 सालों में कोई नहीं दे पाया है। 2014 में जब मोदी जी चुनाव लडने आए थे और भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। तब कांग्रेस ने कहा था चाय बेचने वाला देश क्या चलायेगा ? लेकिन देश की ईमानदार जनता ने एक ईमानदार चाय बेचने वाले को देश की बागडोर सौंपी और देश बेचने वाली कांग्रेस को जनता ने घर बैठा दिया। आज अपने दिल पर हाथ रखकर बोलियों, क्या इन 9 सालों में मोदी जी ने देश का मान सम्मान नहीं बढाया ? क्या मोदी जी के नेतृत्व में किसानों का कल्याण नहीं हुआ ? क्या चन्द्रयान मिशन सफल नहीं हुआ ? क्या हमारे खिलाडियों ने ज्यादा मेडल नहीं जीते ? क्या मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आया ? उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाईयों को खाद के लिए लाठी खानी पडती थी। आज दुनिया भर में खाद के दाम 3 गुना बढे लेकिन मोदी सरकार और शिवराज सरकार ने किसान भाईयों पर एक रूपए का दाम भी नहीं बढने दिया। दूसरी ओर पीएम सम्मान निधि से नरेन्द्र मोदी 6 हजार रूपए और शिवराज सरकार भी 6 हजार रूपए देकर कुल 12 हजार रूपए हर किसान के खाते में भाजपा सरकार पहुंचा रही है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। खेतों तक पानी नहीं था। बिजली के अभाव में बच्चे लालटेन में पढते थे। स्कूलों की हालत खराब थी। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के समय 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई होती थी व भाजपा सरकार में 47 लाख हेक्टेयर सिंचाई होने लगी। कांग्रेस के समय 60 हजार कि.मी. सडकें थी। आज 5 लाख 11 हजार सडकें भाजपा सरकार ने बनायी है। कांग्रेस के समय में 5 मेडीकल कॉलेज थे आज 30 मेडीकल कालेज भाजपा सरकार ने बनाए। कांग्रेस के समय इंजीनियर करने छात्रों को महाराष्ट्र और कर्नाटक जाना पडता था। आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने बडे बडे इंजीनियरिंग कालेज खोल दिए है। दिल्ली में मोदी जी और प्रदेश में शिवराज सरकार आपको आगे बढाने का काम करेंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन साथी सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते है। हमारा गौरवशाली इतिहास को बढाने वाला अब आया है। सोमनाथ धाम को दिव्य और भव्य बना दिया। काशी विश्वनाथ और केदारनाथ धाम को दिव्य और भव्य बना दिया। उज्जैन में दिव्य महाकाल लोक बना है। अब अयोध्या में भी प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो रहा है। ठाकुर ने कहा कि अंग्रेजों ने पुरातन संस्कृति को खत्म किया। हम उन संस्कृति को फिर से खडे करने का काम कर रहे है और कांग्रेसी लोग जो मुगल, अंग्रेज नहीं कर पाए। जो सनातन धर्म को खत्म करने की इच्छाएं लाए थे वे खुद खत्म होकर चले गए। सनातन है, सनातन था और सनातन रहेगा।
यात्रा के दौरान सडकों पर और जनसभाओं में उमडा जनसमुदाय उसी का प्रतिसाद है। सभा के दौरान यात्रा सह प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने भाजपा के सदस्यता अभियान से जुडने के लिए आमजन को टोल फ्री नंबर 7000230230 पर मिस्ड कॉल करने का आव्हान किया। सभा को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने संबोधित कर जनता से भाजपा को जीताने की अपील की। इस दौरान मंच पर वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना मौजूद थे।

13 September, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -