Hindi News Portal
राजनीति

यात्राओं को मिल रहे जनसमर्थन से फिर भाजपा की सरकार बनेगी ; प्रवेश वर्मा

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार विकास की कहानी धरती से लेकर चांद और सूरज तक लिख रही है। जी-20 की अपूर्व सफलता ने भारत की सफलता का डंका पूरे विश्व में बजा दिया है। इंडिया गठबंधन के पास ना तो चेहरा है और ना ही नीति है। गठबंधन के साथी स्वयं को प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं। गठबंधन की अगुवाई करने वाली कांग्रेस की सरकार के समय में देश में टूटी सड़कें, सूखी खेती, अंधेरी बस्तियां हुआ करती थीं, भ्रष्टाचार को बोलबाला था। आज भाजपा सरकार ने उस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कराए गए विकास कार्यों के बल पर पार्टी यह जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं। इन यात्राओं को मिल रहे जन समर्थन से यह साफ हो गया है कि भाजपा फिर से पूरी ताकत से सत्ता में आएगी और प्रदेश की जनता सनातन को गाली देने वालों को सबक सिखाएगी। यह बात दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने गुरूवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी पहुंचने पर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में 19 साल एक सरकार चले और उसके बाद भी उसे ऐसा जन समर्थन हासिल हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इतना जन समर्थन और ऐसा स्वागत देखकर दिल अभीभूत हो गया है। यह जन समर्थन साफ दर्शाता है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार आने वाली है। केन्द्र और राज्य सरकारें हर वर्ग के उत्थान की दिशा में काम कर रही हैं। केन्द्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के बजट में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र सरकार की आयुष्मान, उज्ज्वला जैसी कई योजनाएं जो तमाम अन्य दलों की सरकारों के दिमाग में भी नहीं थी, इन योजनाओं से सामान्य जन को इतना लाभ हो रहा है कि उनका जीवन स्तर लगातार सुधर रहा है। लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं हैं, वहां केन्द्र की कई योजनाओं को लागू ही नहीं किया गया है। इससे वहां के नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजनाआें का लाभ उन्हें मिल सके, इसके लिए देश में डबल इंजन की सरकार होना जरूरी है। हम अपने काम के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा देश में कुछ नहीं किया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ हैं, जिनके बारे में पूरे देश को पता है कि उन पर सिखों के कत्लेआम का आरोप है। जिसने जनता के साथ धोखा किया, कत्लेआम किया वह मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या करेगा। इसलिए ऐसे दल को बिलकुल भी वोट न करें।
पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं चुनाव प्रभारी रणवीर रावत ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राएं भाजपा पहले भी निकालती रही है, लेकिन इस बार एक साथ पांच यात्राएं पूरे प्रदेश में पहली बार निकल रही हैं। हम विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच अपने कार्यों को बताने के लिए विकास यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के पास तो ऐसा कुछ नहीं है, जिसके आधार पर वह जनता के बीच जाए।

 

15 September, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।