Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

केसरिया झंडों से पट यात्रा मार्ग पर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव ने रोड शो किया

इन्दौर। केसरिया झंडों से पटा यात्रा मार्ग में नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उत्साह और उर्जा के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रथ में सवार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता हाथ जोडते हुए जनता का अभिवादन कर रहे थे। वहीं जनता स्वागत मंचों से लगातार पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिनंदन कर रही थी। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोग भी स्वागत मंच से यात्रा की अगवानी कर रहे थे। जनता और भाजपा नेताओं के स्नेह का यह अदभुत नजारा बुधवार को इंदौर की सडकों पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में जनता का मिल रहा आशीर्वाद ऐतिहासिक है। समाज का हर युवा और हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रहा है। इससे स्पष्ट है कि जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
खण्डवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा ने बुधवार को राऊ से होते हुए इंदौर शहर में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान यात्रा प्रारंभ करने से पहले बंदे साहेब गुरूद्वारा दर्शन करने पहुंचे। जिसके पश्चात राउ शहर में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेताओं के साथ रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव के साथ यात्रा में पूरे समय जनता का आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे। राउ से यात्रा ने इंदौर जिले की विधानसभा क्रमांक 1 में प्रवेश किया। यहां पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने स्वागत कर आगवानी की।
हम सरकार नहीं परिवार चला रहे
रोड शो के दौरान स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए इंदौर शहर की जनता का आभार माना। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद देता हूं। आज जन आशीर्वाद यात्रा पर जनता ने प्यार और आशीर्वाद की वर्षा की है। हमने सड़कों पर चारो तरफ देखा कोई वर्ग ऐसा नहीं था जो न आया हो। बेटे, बेटियां, बुजुर्ग विशेषकर हमारी बहनें ऐसे उत्साह, आनंद और प्रसन्नता के साथ यात्रा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को वास्तव में जनता का सही आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जो काम किए है उसका परिणाम अब दिखायी दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे है। यह पूरा परिवार है। मध्यप्रदेश और परिवार का प्यार जन आशीर्वाद यात्रा में बरस रहा है, इसके लिए मैं आभारी हूं।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में यात्रा पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और बडी संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत किया। तपती धूप में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लाड़ली बहनें हाथों में पुष्पमालाएं लिए स्वागत के लिए खड़ी हुई थी। बोहरा व मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। यहां पर मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में महिलाएं हाथों में झंडा बैनर लिए खड़ी हुई थी। विभिन्न योजनाओं की हितग्राही बहनों ने पोस्टरो के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना। यात्रा के आगे आगे वाहनों का काफिला चल रहा।
इंदौर शहर में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की एक झलक देखने के लिए घरों की छतों से बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में मोबाइल लिए फोटो खींचते दिखे। पूरे यात्रा मार्ग को झंडे पोस्टर पाट दिया गया था। हर जगह भाजपा और केसरिया झंडे ही दिखाई दे रहे थे। कई स्थानों पर नागरिकों ने फूलों की बारिश की, जिस कारण पूरी सड़क पर फूलों की चादर बिछ गई थी। यहां से मुख्यमंत्री के रोड शो ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के राजवाड़ा चौराहे से प्रवेश किया यहां से विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर युवा कार्यकर्ता दो पहिया वाहन रैली के रूप में इस यात्रा में शामिल हुए। तपती धूप में भी इन कार्यकर्ताओं का उत्साह में कोई कमी नहीं आई। राजवाडा चौक पर रेगर समाज, रविदास समाज, पांचाल समाज, विश्वकर्मा समाज, खटीक समाज, कोष्टी समाज, जिला वक्फ कमेटी, महाराष्ट्र समाज, पथ विक्रेता संगठन, व अन्य समाज बंधुओ ने मंच लगाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कई मंचों से केसरिया साड़ी और पगड़ी पहने हुए महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया।
जन आशीर्वाद यात्रा के रथ ने महू नाका चौराहे से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में प्रवेश किया। यहां विधायक मालिनी गौड ने यात्रा की अगवानी की। मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव सहित सभी नेताओं का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने रथ से उतरकर महू नाका चौराहे पर स्थापित स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एकलव्य गौड़ मौजूद थे।
इस दौरान महापौर पुष्य मित्र भार्गव, जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, श्री जयपाल चावड़ा, दीपक जैन टीनू, एकलव्य गौड मौजूद थे।

21 September, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -