Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

कटनी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- जो काम 60 साल में नहीं हुए वह मोदी जी ने 8 साल में करके दिखाया

कटनी 06 अक्टूबर : हम जनता के पास हक और अधिकार से वोट रूपी आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं क्योंकि हमने मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों में वो करके दिखाया जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। यह बात आज कटनी में प्रबुद्धजन सम्मेालन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के युवा केन्द्रीरय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर निगम ऑडिटोरियम में कही। उन्होंने कहा कि आज चांद पर तिरंगा की शान बढाते हुए तो एशियाड खेलों में चीन की धरती पर खिलाड़ी तिरंगा का जलवा दिखाते ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे।
ठाकुर ने कहा कि मोबाइल क्रांति ने देश मे नया परिवर्तन करके दिखा आज एक मिनट नेट बन्द हो जाये तो लोग परेशान हो जाते हैं। हमारी सरकार ने जन जन तक इनटरनेट पहुंचाया। देश मे विगत 3 साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन ही नहीं 5 लाख तक इलाज, पक्का घर शौचालय दिया तो वहीं बड़े बड़े एम्स आईआईटी की स्थापना भी की। देश की तरक्की किसी से छिपी नहीं तो मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता को लाभ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इधर बस स्टैं ड स्थिनत ऑडिटोरियम पंहुचने पर कार्यक्रम संयोजक सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्या‍य, अम्बरीष वर्मा, मृदुल द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, अंकिता तिवारी, आदि ने श्री ठाकुर का स्वाुगत किया।
प्रबुद्व जनों से संवाद करते हुए केन्द्री य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2003 के पहले मध्यंप्रदेश में जिस बदतर हालत में लोग रहते थे, वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होसने कहा कि दिग्वितजय सरकार खेलों के लिए पांच करोड रूपए का बजट रखती थी। आज शिवराज सरकार पांच हजार करोड खर्च कर रही है। सडक, बिजली पानी से और हर वर्ग त्रस्तच था। खेल के लिए भले ही कांग्रेस बजट न रखे पर दिग्गील राजा बडा बडा खेल करते थे। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आज प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों उपलब्धि बताने के लिए हैं और इसी कारण हम जनता से अपने अधिकार और हक से आशीर्वाद मांगने निकल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने हमारी कोविड वैक्सी।न का मजाक उडाया। जबकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने अगर मुफ्त वैक्सीकन लोगों को न दी होती तो शायद आज यहां बैठे कई लोग नहीं होते।
उन्होयनेंं कहा कि देश के हर नागरिक ने 2014 से पहले और 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्कीन, मान सम्मालन, देश का शौर्य, वीरता और पूरी दुनिया को मुटठी में करते हुए देखा है। यूक्रेन युद्ध में भारत के तिरंगे ने दुश्मन देशों की ढाल बनकर उन्हेह सुरक्षित रखा। हमारी सरकार चाहे वह मध्यमप्रदेश हो या फिर उत्तदर प्रदेश अपराधियों पर कहीं बाबा का बुलडोजर चला तो कहीं मामा के बुलडोजर ने अपराधियों को तहस नहस कर दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्याो आप चाहते हैं अगले 30 , 40 साल हमारी जिंदगी के बेहतरीन हों, देश की तरक्कीत हो, तो भाजपा को चुनना होगा। केन्द्री य मंत्री ने प्रदेश एवं देश में विकास के अनेक आंकड़े प्रस्तु त किए।

भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से सम्मेुलन का आगाज हुआ। श्री ठाकुर ने वयोवृद्ध नेता लोटन प्रसाद र्स्व्णकार को सम्मालनित किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाध्य क्ष दीपक सोनी, विधायकद्वय संजय पाठक, संदीप जयसवाल, महापौर प्रीति सूरी, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, रामरतन पायल, अलका जैन, शशांक श्रीवास्तरव, निगम अध्यवक्ष मनीष पाठक आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील उपाध्यािय ने किया।
इस अवसर पर आई विभाग के जिला प्रभारी अम्बरीष वर्मा, जिला संयोजक संकल्पर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अशुतोष शुक्लास, सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी तथा ने स्मृति चिन्हम भेंट किया

06 October, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -