Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को बुंदेलखंड में फिर हुंकार भरेंगी,

भोपाल ,22 अक्टूबर ; मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नही बचा है। चुनाव से पहले पार्टियां जनता के बीच अपना माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में 5 महीने में पांचवीं बार कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही है। 28 अक्टूबर को प्रियंका गांधी छतरपुर आएंगी, यहां वे जनसभा को संबोधित करेगी।
ग्वालियर चंबल, मालवा निमाड़, महाकौशल के बाद अब बुंदेलखंड पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का फोकस है। इसी बीच वे 28 अक्टूबर को छतरपुर आने वाली है। मध्य प्रदेश में 5 महीने अंदर प्रियंका गांधी का यह पांचवां दौरा है। प्रियंका बुंदेलखंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी।
बतादें कि, प्रियंका गांधी ने 12 जून को सबसे पहले जबलपुर में रैली कर चुनाव अभियान का आगाज किया था। इसके अलावा 21 जुलाई को ग्वालियर, 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा और 12 अक्टूबर को मंडला में वे सभा कर चुकी हैं। वहीं प्रियंका के भाई और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहडोल के ब्यौहारी में सभा को संबोधित किया था।

 

22 October, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -