Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

दिग्विजय जी हारने के पहले ही मशीन पर दोष मढ़कर छुट्टी पा रहे हैं। : शिवराज सिंग चौहन

भोपाल, दिनांक 27 अक्टोबर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पन्ना में रोड शो और छतरपुर जिले के राजनगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। साथ ही पन्ना जिले के तीनों भाजपा प्रत्याशी पन्ना विधानसभा से बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुनौर विधानसभा से श्री राजेश वर्मा और पवई विधानसभा से प्रहलाद लोधी के नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले कपड़ा फाड़ कांग्रेस बनी और अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है और डबल इंजन की सरकार से मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में तो चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ जी कह रहे हैं मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ जी को ही पीस दिया। कमलनाथ जी ने कहा दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कुर्ते फाड़ो, लेकिन कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवा कर अब दिग्विजय सिंह कमलनाथ जी के कुर्ते फड़वा रहे हैं। कुल मिलाकर दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया है। उन्होंने कहा कि हम गर्व के साथ जनता के बीच में जन समर्थन मांगने जा रहे हैं। जो वातावरण पूरे प्रदेश में हैं, मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि, भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।

दिग्विजय सिंह के ईवीएम मशीन पर सवाल उठाने के मामले पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत समझदार हैं, वो अभी से हार के कारण ढूंढने लगे हैं। कांग्रेस हारने वाली है इसलिए अभी से ईवीएम मशीन पर दोष मढ़कर छुट्टी पाना चाहते हैं। वहीं इंडी गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गठबंधन में दरारें नहीं पड रही हैं, बल्कि स्थिति ऐसी है कि, एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। अब जनता समझ चुकी है गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। बड़ा शोर सुना था, इंडी गठबंधन का लेकिन अब कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। अब तो जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं जिन्होंने कभी देश का अहित किया था, भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाए थे वो सारे बिखर गए टुकड़े-टुकड़े हो गए और मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

चौहान ने कांग्रेस द्वारा भगवान राम के मंदिर को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि यह पाखंडी लोग पहले भगवान राम को लेकर एफिडेविट देते हुए कहते थे कि राम का अस्तित्व ही नही है , काल्पनिक है लेकिन अब जब देख रहे है कि देश भगवान रामजी के प्रति असीम श्रद्धा से भरा हुआ है राम हमारी रोम रोम में रमे है, राम हमारी हर सांस में बसे है। यह देखकर अब यह राम भक्त बनने लगे है। कोई सिया राम जय जय राम कर रहा है, कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हाथी के दांत जैसे है, खाने के कुछ और और दिखाने के कुछ और
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के समर्थन में खजुराहों में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सवा साल में कमलनाथ ने बेटियों की शादी रूकवा दी। शादी तो करवा दी, लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया। इतना ही नहीं इन्होंने तो बच्चों के लड्डू का पैसा भी खा लिया। ये झूठ बोलने वाले भ्रम फैलाने वाले अभी भी झूठ बोल रहें हैं, मैंने इनके झूठ की हवा निकाल दी। हमने गैस सिलेंडर 450 रूपए में देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा हम 10 तारीख को बहनों को हर महीने पैसे देते हैं तो बहनें खुश हो जाती हैं लेकिन कांग्रेस सिसिकती है और मेरी शिकायत करती है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, पिछली बार राजनगर से प्रत्याशी अरविंद पटैरिया 600 वोटों से रह गए थे, लेकिन इस बार राजनगर में भाजपा का कमल खिलाना हैं और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जो प्रगति और विकास किया है और मध्यप्रदेश को जो सौगातें मिली है। साथ ही राज्य की डबल इंजन की सरकार ने जो मध्यप्रदेश में विकास और जनकल्याण के काम किये हैं उनकों लेकर हम जनता के बीच जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले के विकास के लिए जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया वो कभी कांग्रेस ने किया था क्या ? मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहाँ मेडिकल कॉलेज, यहाँ एग्रीकल्चर कॉलेज, सिंचाई की योजनाएं, डायमंड पार्क, छत्रसाल जी की प्रतिमा और जुगलकिशोर जी लोक भी बनेगा। इतना ही नहीं हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक परिवार एक रोजगार। इसलिए पन्ना में पत्थर, फर्सी, डायमंड इनकी खदानों की सारी बाधा दूर करके हम इस सपने को भी साकार करेंगे। दूरगामी दृष्टि से पन्ना आगे बढ़े और रोजगार के नए-नए अवसर लाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया तत्पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लेफ्टिनेंट अरविन्द भाई मफतलाल जी के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के

मन में पीड़ित मानवता की तड़प है, कोविड के दौरान जनता की जिंदगी बचाने के लिए वो दिन और रात काम कर रहे थे, प्रधानमंत्री जी की इच्छाशक्ति और नेतृत्व के कारण दो-दो स्वदेशी वैक्सीन भारत ने बनाई भी और अन्य देशों को भी दी। प्रधानमंत्री जी ने भारत को स्थापित करने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में आज मध्यप्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज हैं। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को 5 लाख तक का इलाज निशुल्क मिल रहा है। मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 70 लाख आयुष्मान कार्ड बने है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश की धरती पर सेवा का महायज्ञ चल रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल चुनावी सभा में जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है, भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनहित की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण करती है और हर क्षेत्र में विकास के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और मध्यप्रदेश भी उनके मार्गदर्शन में विकास पथ पर अग्रसर है, विकास की इस गति को बनाएं रखना है। भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। और मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।

 

 

28 October, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -