Hindi News Portal
राजनीति

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने भोपाल मध्य विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

भोपाल, 30 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी ही है जो जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरा करती है। विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सोमवार को भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।
जहांगीराबाद स्थित सब्बन चौराहे के पास भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहितैषी कार्यो को जनता को बताकर भाजपा प्रत्याशियों ध्रुव नारायण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष निर्दलीय पार्षद पप्पू विलासराव घाडगे भाजपा में शामिल
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी के समक्ष वार्ड-34 से निर्दलीय पार्षद व वरिष्ठ नेता श्री पप्पू विलास घाडगे पुनः भाजपा परिवार में शामिल हुए। श्री घाडगे के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा घाडगे, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

30 October, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।