Hindi News Portal
राजनीति

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने लोकसभा चुनाव लडऩे इच्छा की

चरखी दादरी ,08 जनवरी ; भाजपा नेत्री व हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फोगाट की लोकसभा का चुनाव लडऩे की इच्छा है। बबीता ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लडऩे को तैयार हैं। पार्टी चुनाव के लिए जुटी हुई है और कार्यकर्ता फील्ड में उतरते हुए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।
दरअसल बबीता फोगाट चरखी दादरी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल के पदग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थी। बबीता ने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 24786 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। बाद में सरकार द्वारा उनको हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया। विधानसभा चुनाव हार चुकी बबीता की इच्छा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लडऩे की इच्छा है। बबीता फोगाट ने कहा कि हाईकमान उनको लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वे तैयार हैं। वहीं बबीता ने डब्ल्यूएफआई के मामले में खेल मंत्रालय द्वारा लिए फैसले को सराहा और कहा कि खिलाडिय़ों के पक्ष में अच्छा फैसला लिया गया है। बबीता ने कहा कि सब खिलाडिय़ों को खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत भी करना चाहिए। ऐसे फैसले से खिलाडिय़ों का भविष्य बनेगा।

08 January, 2024

स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।