Hindi News Portal
राजनीति

हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है - राहुल गांधी

मुरादाबाद ,24 फरवरी ; कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है। राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में कहा कि यहां पर एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाया जाता है। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है। हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है। यह देश को जोड़ता है। देश को तोड़ता नहीं है। नफरत का बाजार हम नहीं चलाते हैं। आपको समझना होगा कि नफरत से नफरत नहीं कट सकती है। आप सब यहां हैं, मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं।प्रियंका गांधी ने कहा, हम न्याय यात्रा पर निकले हैं। यह न्याय शब्द क्यों जोड़ा है, क्योंकि देश के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज देश की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आप मेहनत करते हैं, आपके पेपर लीक होते हैं। आप मेहनत करते हैं, आपको नौकरी नहीं मिलती है। आप महंगाई का सामना करते हैं। किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं।

24 February, 2024

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।