Hindi News Portal
राजनीति

अदालत की अवमानना करने के साथ देश-प्रदेश का वातावरण बिगाड़ रहे कांग्रेस के नेता ; वीडी शर्मा

भोपाल, 22 मार्च : देश और प्रदेश में जब भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस हार के डर से ईवीएम, जांच एजेंसी एवं न्यायालय पर सवाल खड़ा करती है। केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करना, आंतकवादियों का समर्थन करना, न्यायालय के फैसलों पर आपत्ति करना और देश विरोधियों का साथ देना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का मूल चरित्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का जो कायाकल्प हो रहा है, उसके चलते पूरे देश में मोदी जी और भाजपा के पक्ष में लहर है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है और कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए दिग्विजय सिंह भोजशाला को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके सर्वे का आदेश न्यायपालिका ने दिया है। यह दिग्विजय सिंह के द्वारा स्पष्ट तौर पर न्यायालय की अवमानना है। मेरा न्यायपालिका से अनुरोध है कि इस विषय पर स्वतः संज्ञान लेकर दिग्विजय पर न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज होना चाहिए। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर आरोप लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों को भाजपा से कम सांसद होने के बाद भी ढाई गुना अधिक चंदा मिला है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड एवं भोजशाला मामले को लेकर की गई पत्रकार-वार्ता के संबंध में अपने बयान में कही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को भारतीय राजनीति में काले धन के चुनावी चंदे का वर्चस्व समाप्त करने के लिए लाया गया था। इलेक्टोरल बॉन्ड पर सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही का हम सम्मान करते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड को हम पारदर्शी दान कहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे वसूली कहती है। दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के संज्ञान में रहना चाहिए कुल 20 हजार करोड़ के चुनावी बॉन्ड में से भाजपा को 303 सांसद होने के बाद भी सिर्फ 6 हजार करोड़ मिले हैं। वहीं कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के 242 सांसद ही हैं, जिन्हें 14 हजार करोड़ चुनावी बॉन्ड से मिले हैं। जब इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सभी के सामने आएगी तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल देश की जनता से नजरें नहीं मिला पाएंगे। इलेक्टोरल बॉन्ड को वसूली कहने वाले दिग्विजय सिंह बताएं कि काग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने चुनावी बॉन्ड की वसूली कहां-कहां से की है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2023 में मिले चुनावी फंड में 97 प्रतिशत राशि चुनावी बॉन्ड के रूप में मिली है, जबकि सिर्फ 3 प्रतिशत राशि ही नकद में मिली है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल के नेता राजनीतिक चंदा नकद में लेते हैं और उसे अपने जेब में रखकर काले धन को बढ़ावा देते हैं। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की भ्रष्ट कार्यशैली ऐसी थी कि 1100 रूपए चंदे के नाम पर लेते थे और 100 रूपए ही पार्टी में जमा करते थे और बाकी बचे 1000 रूपए अपने स्विस बैंक के काले खातों में जमा कराते थे। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय राजनीति से काले धन का वर्चस्व समाप्त करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आई थी।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि धार स्थित भोजशाला परिसर में एएसआई का सर्वे इंदौर हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है। एक सामाजिक संस्था द्वारा लगाई गई याचिका पर न्यायालय ने उक्त आदेश पारित किया था। सर्वप्रथम तो दिग्विजय सिंह ने बिना जानकारी के इस सर्वे पर जो आपत्ति लगाई है, उसे स्पष्ट करें। यह धार्मिक भेंदभाव का आरोप स्पष्ट तौर पर न्यायालय की अवमानना है, जिस पर न्यायालय को स्वतः संज्ञान लिया जाकर अवमानना का केश दर्ज होना चाहिए। दिग्विजय सिंह को तुष्टीकरण पर विश्वास है और वे सदैव हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं पर आघात पहुंचाते रहे हैं। बिना किसी तथ्य और तर्क के प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब भोजशाला में एएसआई के सर्वे पर प्रश्न-चिन्ह खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेसियों को न तो प्रभु राम पर विश्वास है और न ही देश के संविधान और न्यायपालिका पर। कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह अप्रसांगिक हो गये हैं और अपना अस्तित्व खो चुके हैं, यह वहीं हैं, जिन्होंने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता तक ठुकरा दिया था और अब मॉ सरस्वती के मंदिर भोजशाला पर तुष्टिकरण की रोटियां सेक रहे हैं। दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव की करारी हार से पहले जानबूझकर विषवमन कर रहे हैं, ताकि सामाजिक विद्वेष व तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ लिया जा सके।

22 March, 2024

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।