Hindi News Portal
राजनीति

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया की पत्नियों से मुलाकात की :

नई दिल्ली ,30 मार्च; झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
कल्पना सोरेन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की।
नई दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को होने वाली रैली में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

 

30 March, 2024

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।