मुंबई ,03 अप्रैल : महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी नेता संजय निरूपम को झटका दिया है। पार्टी ने निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। प्रस्ताव दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया गया है और पार्टी की अनुशासन समिति इस पर अंतिम फैसला लेगी। ये प्रस्ताव मुंबई में राज्य कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के दौरान पारित किए गए, जिसमें चुनाव से पहले पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से निरुपम का नाम हटाने का भी फैसला किया गया। दरअसल उद्धव ठाकरे के एक तरफा उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने हाल ही में अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला था। निरुपम ने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया था।