Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने हमेशा धर्म का सहारा लिया, बेशर्म हैं कांग्रेस के लोग, जो वोट मांगने भी आ जाते हैं; डॉ. मोहन यादव

राजगढ, 07 अप्रैल : कांग्रेस ने हमेशा से देश में धर्म को बांटने की राजनीति की है। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर राजनीति करके लोगों के दिलों में एक-दूसरे के खिलाफ नफरतें भरी हैं। बेशर्म हैं कांग्रेस के लोग, जो वोट मांगने भी आ जाते हैं। जो लोग हम सबके आराध्य भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में भी नहीं जा पाए, वे लोग क्या देश और देशवासियों का भला करेंगे। अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजगढ़ एवं सारंगपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग एवं पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश-प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। हर तरफ विकास ही विकास नजर आता है। देश के प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में इतिहास रचा है। अंग्रेजों के जमाने में बिछाई गई रेल लाईन को कांग्रेस ने 70 साल तक राज करने के बाद भी दुरूस्त नहीं किया, लेकिन पिछले 10 वर्षों में नई रेलवे लाइनें बिछाकर प्रधानमंत्री जी ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए। मध्यप्रदेश को रेलवे से कई सौगातें मिली हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस गौ माता में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास है अब उनकी रक्षा के लिए हर 50 किलोमीटर पर एम्बुलेंस शुरू कराई गईं हैं, ताकि कोई भी गौ माता को घायल होने पर तुरंत इलाज मिल सके। गौशालाओं को मिलने वाली राशि को भी दोगुना कर दिया गया है, ताकि गौमाताओं को भरपेट भोजन मिले। उन्होंने कहा कि अब दूध उत्पादक किसानों के लिए दूध पर भी बोनस देने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों, किसानों, महिलाओं की पार्टी है। यहां पर गरीबों का सम्मान किया जाता है। कांग्रेस तो 70 साल तक देश में राज करने के बाद भी गरीबी नहीं हटा सकी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का तो राजनीति में लक्ष्य ही गरीबों का उन्मूलन और उनका उत्थान करना है। देश से गरीबी हटाना है और हर व्यक्ति को सक्षम बनाना है। भाजपा गरीबों का सम्मान करती है, उनके लिए प्रधानमंत्री मोदीजी दिन-रात सेवाकार्य में जुटे हुए हैं। गरीब के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया था कि उनके गेहूं को सरकार 2700 रूपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इस वर्ष सरकार ने समर्थन मूल्य 2275 रूपए के साथ में 125 रूपए बोनस देकर 2400 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। यह समर्थन मूल्य हर वर्ष बढ़ाकर 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल तक ले जाया जाएगा। किसानों को उनकी उपज का भरपूर दाम दिया जाएगा यह वादा भाजपा की सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी वादा किया है उसे हर हाल में निभाया भी है। किसानों के लिए भाजपा सरकार हमेशा से कटिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते थे कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलते ही लाडली बहना योजना की राशि भी बंद हो जाएगी, लेकिन कांग्रेसियों के ये मुगालते दूर हो गए हैं। प्रदेश में चल रही कोई भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाएं यथावत चलती रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि कश्मीर से धारा 370 हटी तो देश में आशंति का माहौल पैदा होगा। उस असंभव कार्य को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया और हमारे आदर्श पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के स्वप्नों को पूरा किया। आज कश्मीर में हरतरफ शांति का माहौल है। अब लोग कश्मीर के लाल चौक पर रात भर निश्चिंत होकर घूमते-फिरते हैं। वहां धारा 370 हटने के बाद रोजगार के अवसर बड़े हैं। कांग्रेस हमेशा से श्रीराम मंदिर बनाने के विरोध में रही, लेकिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर बना भी और इस फैसले का मुस्लिम वर्ग ने भी स्वागत किया। अब अरब देश के आबूधाबी में भी भव्य मंदिर बनकर तैयार है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर बूथ पर जीत के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मैदान में जुट जाएं। इस बार 400 पार के संकल्प को हर हाल में पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ता को ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाता है। इसका उदाहरण देश और प्रदेश में है। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत और शक्ति है, जो उसकी जीत में मुख्य किरदार निभाता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पहले राजगढ़ जिले से कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री भी रहे हैं, लेकिन वे अपने क्षेत्र का ही विकास नहीं कर पाए। ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे कर पाते। उन्होंने प्रदेश को बंटाढार कर दिया था। राजगढ़ पिछड़े जिलों में शामिल था।
इस अवसर पर खिलचीपुर विधायक हजारी लाल दाँगी, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष केदार काका, नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज पालीवाल, पचौर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विकास करोड़िया, जनपद अध्यक्ष श्री देवनारायण नागर, श्री मनोज हाड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता दुबे सहित विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष सारंगपुर विधानसभा सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश व्यास सहित कांग्रेस के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

07 April, 2024

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -