Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

भाजपा ने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया है, एक ही परिवार का राज नहीं चलेगा। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा :- शिवराज सिंह चौहान

छिंदवाड़ा, 08अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को छिंदवाड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू जी के समर्थन में तीन विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। पूर्व सीएम ने पांढुर्णा विधानसभा के बड़चिचोली, अमरवाड़ा विधानसभा के धनौरा और जुन्नारदेव विधानसभा के चावलपानी में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं शिवराज ने होशंगाबाद लोकसभा उम्मीदवार दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में भी पिपरिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, छिंदवाड़ा में आखिर कब तक कांग्रेस और क्यों कांग्रेस रहे। कांग्रेस ने किया ही क्या है..? भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से परिवारवाद का विरोध किया है। एक ही परिवार का राज नहीं चलेगा। छिंदवाड़ा की माटी का लाल, क्यों विधायक, सांसद नहीं बन सकता है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था, आयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, हर घर पर भगवा पताका लहरा रही थी, बहनें दीप जला रही थी, हर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए आतुर था, पूरा देश खुशियां मना रहा था, केवल कांग्रेस पार्टी मायूस थी। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे। अब ऐसी कांग्रेस जो भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा में न जाएं ऐसी कांग्रेस पार्टी वोट पाने लायक नहीं है। कांग्रेस का नेतृत्व खत्म हो गया, बुद्धि बिगड़ गई है। कांग्रेस भारत की जड़ों से कट गई है, वो इस माटी को नहीं जानते, महापुरुषों को नहीं जानते, यहाँ के दर्शन को नहीं जानते, कांग्रेस लोगों का भला नहीं कर सकती है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे कहते हुए तकलीफ होती है कांग्रेस ने हमारे देश को तबाह किया है जब तक कांग्रेस की सरकारें हुआ करती थी, कांग्रेस के प्रधानमंत्री हुआ करते थे, कमलनाथ जी भी कई बार मंत्री रहे हैं, तो भारत की इतनी इज्जत और मान-सम्मान दुनिया में नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में भारत की जय-जयकार हो रही है। पहले छोटे-छोटे से देश हमें डराते थे, पाकिस्तान भी हमें आँखें दिखाता था। अब जो हमें आँख दिखाते थे वहाँ की जनता आंटे के लिए तरस रही है और भारत आज दुनिया में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है।
चौहान ने कहा कि, मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। बेटी बोझ न बने वरदान बन जाए इसलिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की है। उसके बाद कन्या विवाह योजना शुरू की, लाखों बेटियों की शादी करवाई। गरीब बहनों को हजार रूपए की भी जरूरत पड़ जाए तो हाथ फैलाना पड़ता था, धरती के संसाधनों पर बहनों का भी हक है, इसलिए क्रांतिकारी फैसला किया और मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों और बहनों का अकाउंट खोला और हर महीने खाते में पैसा दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनता से मेरा रिश्ता पदों का नहीं बल्कि दिलों और आत्मा का रिश्ता है। सभी बहनें मेरे लिए देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां तो साक्षात देवी हैं। मैं हर कार्यक्रम से पहले बेटियों की पूजा करता हूं और बहनों के पैर धोकर पानी माथे से लगाता हूं। जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि, भगवान,11 रूपए और नारियल से प्रसन्न नहीं होते हैं, भगवान खुश तब होंगे जब आप दूसरों की सेवा करोगे, दूसरों का भला करोगे। दूसरों को दुख पहुंचाया तो भगवान खुश नहीं होंगे। अपना जन्म तो इसलिए है कि, जब तक सांस चले, तुम्हारी सेवा करते रहें।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देश की दृष्टि से देखें तो मोदी जी नंबर वन नेता हैं और पार्टी के हिसाब से देखें तो भारतीय जनता पार्टी नंबर वन पार्टी है। देश और मध्यप्रदेश में केवल भाजपा सरकार ने ही विकास कार्य किए हैं, कांग्रेस की सरकार में तो मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कई जन-कल्याणकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में अपील करते हुए कहा कि, आइए हम संकल्प लें कि, परिवारवाद को समाप्त करेंगे और इस बार छिंदवाड़ा में खिला हुआ कमल प्रधानमंत्री मोदी जी को भेंट करेंगे और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना सहयोग देंगे।

 

08 April, 2024

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -