Hindi News Portal
राजनीति

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले

रांची 21 अप्रैल : इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गए थे। इससे रैली में अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े।
खबरों के मुताबिक राजद के कार्यकर्ताओं की चतरा से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़त हुई है। इस भिड़ंत मे केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया। उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे। उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। जानबूझकर हमला किया गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।

21 April, 2024

मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।