Hindi News Portal
राजनीति

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गांधी परिवार तक सीमित : शर्मा

भोपाल। लोगों को आपस में बाँटकर लड़ाने की अंग्रेज़ों की नीति पर चलने वाली कांग्रेस ऐसे समय भारत जोड़ने की झूठी बात कर रही है, जब देश एक होकर “आज़ादी का अमृत महोत्सव“ मना रहा है। राहुल की “भारत जोड़ो यात्रा“ का जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह यात्रा केवल गांधी परिवार तक सीमित है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटन है, जिसे वे हमेशा चुनाव आने के पहले करते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर पत्रकार बंधुओं से चर्चा के दौरान कही।
शर्मा ने कहा कि गुटबाज़ी के कारण विखंडित कांग्रेस तीन साल से पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं बना पा रही है, उनके बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। धड़ों में बँटी कांग्रेस देश की जनता के साथ भावनात्मक झूठ के सहारे फिर छलने आ रही है, लेकिन जनता समझदार और सजग है। वो कांग्रेस को अच्छी तरह से पहचान चुकी है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की इस यात्रा की हवा निकलने वाली है। सच्चाई भाँपते हुए कमलनाथ जी यात्रा में शामिल नहीं हो रहे, क्योंकि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आने पर जनता उनसे पूछेगी कि चुनाव के समय उनके वादों पर 15 महीने सत्ता में रही कमलनाथ सरकार ने अमल क्यों नहीं किया ?
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत गौरवशाली, सशक्त, समृद्ध और अपने पुराने वैभव की ओर वापस लौट रहा है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस को जोड़ने के लिए काम करें। भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है, अब कांग्रेस झूठे भ्रम फैलाना बंद करें।

07 September, 2022

स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।