Hindi News Portal
राजनीति

संसद भवन को बम्ब से उड़ा दूंगा की धमकी देने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली 20.: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक किशोर समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किशोर समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को सूचित किया है कि उन्होंने पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि समरीते को भोपाल के कोलार रोड स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते ने धमकी दी थी कि 30 सितंबर से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो संसद भवन को उड़ा देंगे। किशोर समरीते ने जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट संसद भवन भेजा था और उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक किशोर समरीते ने पार्लियामेंट को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने पार्लियामेंट हाउस में पार्सल भी भेजा था। इस पार्सल में नेशनल फ्लैग, संविधान की किताब और जेलेटिन की स्टिक रखी था और साथ में धमकी भरा लेटर भी था। लेटर में पूर्व विधायक ने लिखा था कि अगर मेरी मांगे नहीं मांनी गईं तो 30 सितंबर को संसद भवन को बम से उड़ा दूंगा।
बता दें कि किशोर समरीते समाजवाटी पार्टी के टिकट पर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। साल 2008 में विधायक चुने गए समरीते वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं।
बताया जा रहा है कि किशोर समरीते पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक केस में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई है। समरीते को इससे पहले जून 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था, तब उनके ऊपर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था।

20 September, 2022

राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।