Hindi News Portal
राजनीति

पेरम्बरा से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शुरू

त्रिशूर 24 Sep कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के ठहराव के बाद शनिवार को यहां पेरम्बरा जंक्शन से शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से शुरू हुई यात्रा का 17वां दिन सुबह 10 बजे अंबल्लूर जंक्शन पर रुकेगा।
यह शाम पांच बजे तालोर बाईपास जंक्शन से फिर से शुरू होगी और शाम सात बजे त्रिशूर वडक्कुमनाथन मंदिर के दक्षिण गेट पर पहुंचेगी।आगामी एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले, केरल में 19 दिनों में यह यात्रा 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी और सात जिलों को कवर करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पांच महीने की है, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 3,500 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।

24 September, 2022

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।