Hindi News Portal
राजनीति

राजमाता जी ने अपने त्याग और समर्पण से पार्टी को सींचा : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के विकास में स्व. राजमाता जी के योगदान को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि त्याग, समर्पण और प्रेम की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को अपने कठोर परिश्रम और त्याग के बल पर सींचा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि राजमाता जी ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजसी वैभव छोड़कर राजमाता सिंधिया जी लोकमाता बनीं और जनसेवा का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल राजनीतिक संगठन के रूप में खड़ी है, तो उसमें श्रद्धेय राजमाता जी का अविस्मणीय योगदान है। उनकी जयंती पर हम सभी कार्यकर्ता उनके कार्य को अधिक गति से आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, सांसद श्रीमती रीति पाठक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री रुस्तम सिंह, श्री अभिलाष पाण्डे, श्री मनोज यादव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

12 October, 2022

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।