Hindi News Portal
राजनीति

राहूल नही फिर भी टुकड़े टुकड़े गैंग की चर्चा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वजह से वे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने नहीं गए हैं। उनके नहीं होने से उनकी पार्टी के लोग भी प्रचार में उनका नाम नहीं लेते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार रैलियां की हैं लेकिन राहुल गांधी के नाम पर वोट नहीं मांगा है। भले कांग्रेस के लोग राहुल का जिक्र नहीं कर रहे हैं लेकिन भाजपा के बड़े नेता अब भी उनके नाम की चर्चा जरूर करते हैं। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टुकड़े टुकड़े गैंग की बात छेड़ी और राहुल गांधी को उसके साथ जोड़ा।जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ जुड़े हैं। इस पर एक दिलचस्प ट्विट राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने किया। उन्होंने नड्डा से कहा कि इसमें कुछ कंफ्यूजन है क्योंकि संसद में पूछे जाने पर सरकार की ओर से सांसदों को बताया गया कि टुकड़े टुकड़े गैंग जैसी किसी चीज का अस्तित्व नहीं है। जब केंद्र सरकार खुद ही कह रही है कि ऐसा कोई गैंग नहीं है फिर राहुल कैसे उससे जुड़े हैं? लेकिन चुनाव प्रचार में तर्क की बात कहां कोई करता है! बहरहाल, अनुराग ठाकुर ने भी इसका जिक्र छेड़ा और कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सवालिया लहजे में कहा क्या इसी वजह से प्रियंका गांधी उनकी यात्रा मं नहीं शामिल हुई हैं?

 

 

10 November, 2022

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।